______ झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भाई हेमंत सोरेन जी एवं समस्त झारखंड वासियों को बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री भाई हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में मिला झारखंड का प्रचंड बहुमत इंडिया गठबंधन के प्रति जनविश्वास, सामूहिक एकता, सामाजिक एकजुटता, आपसी सौहार्द, सुशासन, अनुभव तथा प्रगतिशील राजनीति का परिचायक है।
उन्होंने कहाकि हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि झारखंड की अबुआ सरकार अपनी सकारात्मक विकासोन्मुखी नीतियों की बदौलत वंचितों, उपेक्षितों, उत्पीड़ितों, गरीबों, किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के साथ-साथ हर वर्ग की सेवा और कल्याण में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। आपके नेतृत्व में झारखंड नई ऊंचाइयों तक जाएगा ऐसी हमारी मंगलकामनाएं हैं।
माननीय पूर्व डिप्टी सीएम श्री तेजस्वी यादव
