_______भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का जिला सम्मेलन संपन्न
_______यतींद यादव को चुना गया सर्वसम्मति से जिला सचिव
_____ मैनपुरी ___
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी मैनपुरी का जिला सम्मेलन 30 नवंबर को पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य कामरेड मुकुंद सिंह की देखरेख में गंगापुर गांव में संपन्न हुआ जिसमें कामरेड यतेंद्र सिंह यादव एडवोकेट को सर्वसम्मति से जिला संयोजक / मंत्री चुना गया!
माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड मुकुट सिंह यादव ने कहा कि इस समय फासीवादी ताकतें देश में अराजकता का माहौल बनाने में लगी है। ऐसे समय में हम सबको व्यवस्था परिवर्तन की लडा़ई को धारदार तरीके से लड़ने के लिए जनता के बीच अपनी ताकत बढ़ने का प्रयास करना होगा !
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस सत्ता का केंद्रीयकरण करने लगी है। सभी स्वतंत्र सरकारी एजेंसियों के पर कतर दिए गये हैं ऐसे समय में संघर्ष ही एक मात्र जनता के पास विकल्प बचा है। जनता के जनतांत्रिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही हैं। इस लिए हम सभी को मिलकर आपस में एकता कायम कर संघर्ष का रास्ता चुनना होगा! राज्य सम्मेलन में भाग लेने के लिए जितेंद्र यादव को डेलीगेट चुना गया
जिला सम्मेलन के शुभारंभ में कामरेड यतेंद्र यादव को सर्वसम्मति से जिला संयोजक चुना गया इस अवसर पर का. बहबूब खां का. धर्मेंद्र वीर सिंह एड जबर सिंह. अभिनेंद्र कुमार पाल आदि ने विचार व्यक्त किये!
