समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश ,19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव और छात्रनेता श्री राघवेन्द्र यादव ने मुलाकात की और छात्रों के खिलाफ हुए जुल्म ज्यादती की जानकारी दी।
यूपी पीसीएस और आरओ/एआरओ परीक्षा में नार्मलाईजेशन के खिलाफ वन शिफ्ट वन एक्जाम मांग और अन्य भर्ती परीक्षाओं की अनिमितताओं के खिलाफ आंदोलन के दौरान राघवेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 36 दिनों तक जेल में रहने के बाद रिहा हुए है।
श्री राघवेन्द्र यादव ने बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर छात्रों का उत्पीड़न किया गया। हम लोगों की एक दिन एक परीक्षा कराने की मांग जायज थी परन्तु सरकार की मनसा परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराने की नहीं थी। भाजपा सरकार के इरादे बहुत खतरनाक है। यह सरकार युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर छलने का काम कर रही है। श्री अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान श्री राघवेन्द्र यादव के साथ अवनीश कुमार, डीपी, सुनील कुमार, संतोष कुमार मौजूद रहे।
