_______उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ में यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह की लगाई गई मूर्ति
_____ पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों गरीबों के नेता थे मुलायम सिंह यादव
______ देवी देवताओं की तरह मुलायम सिंह यादव की पूजा करते हैं उनके समर्थक
प्रयागराज /उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ में पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव की मूर्ति समाजवादी पार्टी के शिविर में लगाई गई है। इसको लेकर संत समाज ने नाराजगी जाहिर की है। मूर्ति लगाए जाने के विरोध में अभय चैतन्य स्वामी मौनी महाराज ने सवाल उठाकर महा कुंभ को विवादित बनाने का काम किया है ! कभी मुसलमानों तो कभी आर्यसमाजियों का प्रवेश वर्जित ऐसी बातों से साधू संतो को बचना चाहिए ताकि महाकुंभ विवादित होने से बच सके!
जो भी साधु संत मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का विरोध कर रहे हैं उन्हें कुंभ मेले में चिंतन मनन और गंगा स्नान कर ईश्वर से मुक्ति का मार्ग मांगना चाहिए बेमतलब की बातों में उलझ कर कुंभ मेले की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम नहीं करना चाहिए मुलायम सिंह यादव दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों गरीबों के नेता थे उनकी प्रतिमा अगर कुंभ में लगाई गई है तो सरकार द्वारा उन्हें जगह दी गई है अवैध तरीके से नहीं लगाइए गई है इसलिए साधु संतों को विरोध नहीं करना चाहिए
बता दें कि महाकुंभ में समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की तीन फीट की मूर्ति लगाई गई है। मुलायम सिंह यादव के नाम का सेक्टर-16 में शिविर लगाया गया है, जिसका अनावरण विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने किया था।
इस शिविर में मुलायम सिंह यादव की कई तस्वीरें लगाई गई हैं, जिसमें मुलायम सिंह गंगा में स्नान करते, पूजा-पाठ कर साधु-संतों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष संदीप यादव का कहना हहैं कि भाजपा को आखिर श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाने से क्या दिक्कत है? वो भी चाहे तो अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगा सकती है।
संदीप ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने दलितों-पिछड़ों और गरीबों के लिए जो कुछ किया, वह उन्हें भगवान की श्रेणी में खड़ा करता है। वे उनके लिए किसी देवी-देवता से कम नहीं थे। हमने यहां सेवाभाव से इस शिविर को लगाया है, जहां खाना-पानी, बिस्तर अन्य सुविधाएं जरूरतमंद लोगों के लिए मुहैया करवाई जाएंगी। बता दें कि कुंभ में पहली बार इस संस्था को शिविर दिया गया है। शिविर में दाखिल होते ही यज्ञशाला नुमा खुली झोपड़ी में मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर पार्टी के कार्यकर्ता सपा संस्थापक को नमन कर रहे हैं।
