_______ कामरेड शमशेर खां, मास्टर रघुनाथ सिंह स्मृति सभा।
______ नव-उदारवादी आर्थिक नीतियों के चलते यह कृषि संकट बढा किसान परेशान ___ कामरेड बीजू कृष्णन
इटावा / उत्तर प्रदेश
जनपद इटावा के सरसई नावर में कामरेड शमशेर खान- मास्टर रघुनाथ सिंह स्मृति व्याख्यान और सभा का आयोजन सीपीआईएम इटावा और किसान सभा के द्वारा किया गया। जिसमें किसानों मजदूरों को संगठित करने और किसान नेताओं के त्याग को अपनी ताकत बना कर किसान मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया !
सभा को मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कॉम बीजू कृष्णन थे। उन्होंने कहा की भारत के किसान एक गहरे कृषि संकट में फंसे हैं, पिछले तीन दशको से शासक वर्ग द्वारा लागू की जाने वाली नव-उदारवादी आर्थिक नीतियों के चलते यह कृषि संकट बढा है। वैकल्पिक नीतियो को लागू कराने के लिये एकजुट किसान आंदोलन को तेज कर ही कृषि संकट से निजात पायी जा सकती है।
इस अवसर पर सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल के सदस्य एवं किसान सभा के महामंत्री कॉमरेड मुकुट सिंह ने कहा कि उ0प्र0 में डबल इंजन सरकार हर मोर्चा पर विफल साबित हुयी है, महाकुंभ की हदयविदारक घटना के लिये जिम्मेदार योगी सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। बिजली निजीकरण, बढते अपराध, भ्रष्टाचार, आवारा पशुओ से फसल उजाड, मंहगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इन मुददो से ध्यान हटाने के लिये डबल इंजन सरकार, नफरत की राजनीति कर रही है।
अ0भा0 किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद और दिल्ली केन्द्र के मनोज कुमार, माकपा जिलामंत्री एनआर यादव, सीटू नेता अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री संतोष शाक्य, डा0 शौकीन सिंह, संतोष राजपूत, मोनू यादव, एसएफआई के सुदीप्त सूर आदि ने भी सम्बोधित किया।
अध्यक्षता रामबृजेश जी ने की तथा बुलंदशहर से आए लोक गायक महाशय रतन गम्भीर ने लोकगीत प्रस्तुत किये।
