___ झूठ बोलने वाले समझ लें जुमलों की उम्र बहुत कम होती हैं सच्चाई को दबाया जा सकता मिटाया नहीं जा सकता ____ अखिलेख यादव
लखनऊ !!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ बोलने वालों कि सबसे बड़ी पहचान ये होती है कि वो अपनी कमियों, अपनी ग़लतियों और अपनी असफलताओं के लिए किसी और को दोषी बताते हैं।
उन्होंने कहा कि आज सत्ताधारियों द्वारा महाकुंभ को लेकर जो बयानबाज़ी मीडिया के सामने की गयी है, वो उनकी कमज़ोरी का प्रतीक है। भाजपा सरकार में लोगों के बीच अपने को ‘झूठ का कुलपति’ साबित करने की होड़ लगी है। इंजन और डिब्बों के बाद अब तो पहिये भी टकरा रहे हैं। ये बड़े-बड़े दावे तो करते हैं, पर वो दावे आख़िर में झूठ साबित होते हैं।
थेश्री यादव ने कहा कि समझ में नहीं आता है कि जो भी बात ये अंदाज़े से करते हैं वो नकारात्मक ही क्यों होती है, क्या इसका कारण ये है कि वो स्वयं नकारात्मक हैं या उनके कामों के परिणाम नकारात्मक निकलते हैं। झूठ बोलने वाले याद रखें कि जुमलों की उम्र बहुत ज़्यादा नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ और जमलेबाजी कर देश की जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है जनता को कमरकस के मैदान में उतरना होगा तभी हम संविधान और लोकतंत्र को बचा सकते हैं।
