______दारागंज स्टेशन बंद कर सरकार ने स्वीकार की अपनी विफलता !!!
लखनऊ !!
महाकुंभ में संगम के सबसे पास स्थित दारागंज के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करके सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वो असफल हो गयी है। सरकार का काम प्रशासन, नियंत्रण और प्रबंधन करना होता है ना कि बंदी या पाबंदी।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरीके से विफल हो चुकी है महाकुंभ में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जगह सरकार अपनी विफलताएं छुपाने में लगी है। प्रयागराज के पास पढ़ने वाली दारागंज स्टेशन को बंद करके सरकार ने अपनी विफलता स्वीकार कर ली हैं !!
उन्होंने कहा कि जैसा नोटबंदी में जनता हैरान-परेशान हुई थी वैसे ही स्टेशन बंदी से भी होगी। प्रभुत्ववादी भाजपाई आम जनता के दुख में अपना सुख ढूँढते हैं। बाक़ी सरकारें तो जनता के दुखों को कम करने का काम करती हैं, लेकिन भाजपा का डबल इंजन, ‘ट्रबल इंजन’ बनकर ऐसे काम ख़ुद करता है जिससे जनता के दुख-दर्द बढ़ें और जनता अपने में ही उलझी रहे जिससे भाजपाई भ्रष्टाचार की ओर किसी का ध्यान न जाए पाए।
श्री यादव ने कहा कि आज भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन बंद किया है कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे क्या? हर मूर्ति पर सफल भाजपा सरकार का काला सच जनता के सामने आ चुका है अब जनता परिवर्तन चाहती है महाकुंभ जैसे महापर्व को भाजपा ने राजनीतिक रूप देकर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने का काम किया है जनता सब समझता है भाजपा को समय आने पर जवाब भी दिया जाएगा !!
