__________ कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कल रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बातचीत !!
रायबरेली / उत्तर प्रदेश
रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में भ्रमण के दौरान राहुल गांधी ने उत्पादन और रेल से जुड़ी समस्याओं पर कर्मचारियों अधिकारियों से बातचीत की रेल को केवल यात्रा का साधन न मानकर अर्थव्यवस्था से जोड़कर देखा जाना चाहिए जिससे अर्थव्यवस्था तो मजबूत होगी ही रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे इन तमाम बातों पर गंभीरता से विचार किया गया !!
रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान एक महत्वपूर्ण सवाल उठा –
क्या करोड़ों भारतीयों की यात्रा की रीढ़ हमारी रेलवे वाकई 21वीं सदी के लिए तैयार है?
श्री गांधी ने कहा कि मौजूदा समय की ज़रूरतों को देखते हुए इसे और आधुनिक, सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाने चाहिए। रेलवे को सिर्फ यात्रा का साधन न मानकर, प्रोडक्शन और अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ के रूप में विकसित करना होगा। विदेशी मशीनों, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन पर निर्भर होने के बजाय हमारा लक्ष्य पूरी तरह से लोकलाइज्ड प्रोडक्शन सिस्टम को मज़बूत बनाने पर होना चाहिए।
राहुल गाँधी ने कहा कि हमारे इंजीनियर्स और टेक्नीशियन रात-दिन मेहनत करते हैं। यदि उनके परिश्रम को सही दिशा दी जाए और समय की मांग के अनुसार ठोस कदम उठाए जाएं तो रेलवे न सिर्फ परिवहन में बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।
