________ नरेंद्र मोदी कितना भी विदेशी फंड ले आएं, वो भारत के लोकतंत्र को नहीं कर पाएगें कमजोर…!!!
नई दिल्ली !!
कांग्रेस ने डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है की डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि 21 मिलियन डॉलर मैंने अपने दोस्त नरेंद्र मोदी को वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए दिए हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि ट्रंप के इस बयान के बाद आज चारों तरफ चुप्पी है। इसलिए हम नरेंद्र मोदी से जानना चाहते हैं कि ये 21 मिलियन डॉलर कहां गए?
उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान से साबित हो गया है कि उन्होंने 21 मिलियन डॉलर मोदी को चुनावों को प्रभावित करने और वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए दिए थे।
खेड़ा ने कहाकि हम लगातार वोटर टर्नआउट के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, तो क्या इसी पैसे से वोटर टर्नआउट बढ़ रहा है?
श्री खेड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी कितना भी विदेशी फंड ले आएं, वो भारत के लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर पाएंगे।
