______ चंद्रवंशी स्वाभिमानी मंच द्वारा आयोजित किया गया चंद्रवंशी स्वाभिमान जगाओ महासम्मेलन …!!
____ तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में भाग लेकर चंद्रवंशियों से किया संवाद. ..!!
पटना / बिहार प्रदेश
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कल मिलर हाई स्कूल, पटना में चंद्रवंशी स्वाभिमानी मंच द्वारा आयोजित चंद्रवंशी स्वाभिमान जगाओ महासम्मेलन में सम्मिलित होकर अति पिछड़े चंद्रवंशी समाज के लोगों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार आरक्षण चोर है। हमारी 17 महीने की सरकार द्वारा बढ़ाए गए 65% आरक्षण को इन्होंने निरस्त कर दलितों-पिछड़ों और अति पिछड़ों का 16% आरक्षण चुरा कर इन वर्गों की लाखों नौकरियां खाकर हज़म कर ली।
श्री यादव ने कहा कि हमने देश में सर्वप्रथम बिहार में जातिगत गणना करवाकर उसके अनुपात में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 65% किया और फिर इस 65% आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा लेकिन आरक्षण विरोधी आरक्षण चोर भाजपा एनडीए सरकार ने इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया।
दलित-पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को 65% आरक्षण के लिए लड़ना होगा अन्यथा इन वर्गों को नौकरियों में लाखों पदों का नुकसान हमेशा होता रहेगा।
