____ युवाओं के भविष्य से खिलबाड़ सोची समझी शाजिस बेकारी से निपटने को करो तैयारी. ….!!!
____ जहां-जहां BJP… वहां-वहां पेपर लीक और भ्रष्टाचार, केंद्र सरकार बनी कार्पोरेट्स की बफादार….!!!
नई दिल्ली …!!!
युवाशक्ति को देश की रीढ़ कहा जाता है। लेकिन आज मोदी और BJP सरकार युवाओं की जिंदगी तबाह करके देश को खोखला करने पर तुली हुई है। BJP और मोदी सरकार ने युवाओं को आर्थिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाकर देश को पीछे धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
अगर आपको यकीन नहीं होता, तो ध्यान से पढ़िए। आपको एहसास हो जाएगा कि कैसे मोदी सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है:
1___भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक..!!
BJP शासित राज्यों में भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक आम बात हो चुकी है। माता-पिता अपना खेत बेचकर, पेट काटकर बच्चों को पढ़ाते हैं। युवा दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिलती। 2014 के बाद से लाखों पद खाली पड़े हैं, पर भर्तियां नहीं हो रही हैं। परीक्षाएं समय पर नहीं होतीं, और जब होती हैं तो पेपर लीक हो जाता है।
2___पेपर लीक का दर्द…!!
पेपर लीक का दर्द वही युवा समझ सकता है, जिसने सालों तक मेहनत की हो, लेकिन परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबर सुनकर उसका सपना टूट जाता है। चाहे SSC हो, बैंक की परीक्षा हो, या रेलवे की, हर जगह पेपर लीक हो रहा है।
3___ UP से लेकर MP तक पेपर लीक का सिलसिला..!!
देश के सबसे बड़े राज्य UP में लगातार एक के बाद एक भर्ती का पेपर लीक हो रहा है। ट्यूबवेल ऑपरेटर से लेकर PCS तक, NEET से लेकर NET तक, हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। BJP शासित राज्य मध्य प्रदेश और गुजरात तो भ्रष्टाचार के गढ़ बन चुके हैं। यहां व्यापमं जैसे घोटाले हर साल होते हैं, और सरकार इन्हें अनदेखा करती है।
4___ युवाओं को भटकाने की साजिश….!!
मोदी सरकार ने किताबों और पढ़ाई पर टैक्स लगा दिया है, लेकिन जिओ का डेटा सस्ता कर दिया है। ताकि युवा दिन-रात रील्स और यूट्यूब वीडियो देखने में व्यस्त रहें। उन्हें सरकार के कुकर्मों और अपने भविष्य के बारे में सोचने का मौका ही न मिले।
5___ बेरोजगारी का रिकॉर्ड स्तर…!!
बेरोजगारी ने 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। CMIE के आंकड़ों के मुताबिक, 20-24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वर्ल्ड बैंक के अनुसार, 2022 में भारत में युवा बेरोजगारी दर 23% से अधिक हो गई है, जो पाकिस्तान (11.3%), बांग्लादेश (12.9%) और भूटान (14.4%) से भी ज्यादा है।
6___ खाली पद और झूठे वादे…!!
रेलवे से लेकर सेना तक, देश के सरकारी विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली हैं। लेकिन सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती। युवाओं को अग्निवीर जैसी योजनाओं में झोंका जा रहा है, या फिर संविदा पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
7___ नेताओं का दोहरा चरित्र….!!
जो BJP नेता अपने बच्चों को अमेरिका और लंदन में पढ़ाते हैं, वे आम जनता के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें पता है कि अगर युवाओं को रोजगार मिल गया, तो उनके नफरत और उन्माद का झंडा कौन उठाएगा?
___युवाओं का भविष्य अंधकारमय..!!
अगर आपको अपने बच्चों और भाई-बहनों के भविष्य की चिंता है, तो सतर्क हो जाइए। वरना आपके बच्चों की जिंदगी जिल्लत और तानों के साथ बीत जाएगी। इस सरकार में नौकरी तो दूर, इंसाफ की उम्मीद भी नहीं है।
यह वक्त युवाओं के भविष्य के लिए लड़ने का है। अगर अब नहीं जागे, तो वो दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी इस सिस्टम की भेंट चढ़ जाएगी।
