____ नीतीश कुमार की सरकार को तेजस्वी ने बताया खटारा युवाओं से किया हटाने का आवाहन..!!
पटना / बिहार
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए एक फिर कहाकि बिहार में ?? साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज़्यादा धुँधा फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर ??? की ?? साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी?
श्री यादव ने आरोप लगाया कि ?? वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत ?? साल में बिहार के हर गली-हर टोला-हर गाँव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है।
उन्होंने कहाकि नीतीश-भाजपा सरकार ने ?? वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब ?? साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-??? सरकार को हटा कर एक नई सोच, नए विज़न, नए जोश और नयी दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है।
