_______समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने एक बयान देते हुए कहा कि भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, क्योंकि पहली बार में गलती हो जाती है. ….!!
_______ उन्होंने जेंडर डिफरेंस पर बोलते हुए कहा कि समाज में पुरुषों के सपनों की कीमत ज्यादा होती …!!
__________डिंपल के इस बयान पर अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया आई….!!
__________अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश की आधी आबादी के साथ ..!!
__ लखनऊ /उत्तर प्रदेश
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भगवान ने महिलाओं से पहले पुरुषों को बनाया होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार में गलती हो जाती है। भगवान ने महिलाओं को पुरुषों के बाद बनाया होगा। समाज में जेंडर का डिफरेंस आज भी है। समाज में पुरुषों के सपनों की कीमत ज्यादा होती है। महिलाओं के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।
लखनऊ में आयोजित महिला सम्मान समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि डिंपल ने ऐसा कहकर बहस छेड़ दी कि कौन पहले धरती पर आया। यहां किसी भी चीज पर बहस शुरू हो जाती है। जो लोग टीवी देखते हैं, वो 400-500 साल पहले के इतिहास में खोए होंगे।
महिला सम्मान समारोह में सपा प्रमुख ने कहा कि भारत में नारी का सम्मान पहले से होता आया है। भगवान श्री कृष्ण के धरती छोड़ने के बाद धरती पर कलयुग आया। एक समय ऐसा था जब महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था। महिलाओं को एक समय शिक्षा का भी अधिकार नहीं था। आजादी के बाद बदलाव आया है। हम सावित्रीबाई फुले को नहीं भूल सकते हैं। इधर मैं देख रहा हूं आधी आबादी आगे बढ़ रही है।
अखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी इस आधी आबादी के साथ है। समाजवादी सरकार ने जो लैपटॉप बंटा था, उसमें सबसे ज्यादा महिलाएं थी। 1090 जब हम शुरू किए थे उसे लोग हेल्पलाइन बनना चाहते थे। लोग 1090 चौराहे का नाम भी बदलना चाह रहे थे, लेकिन अभी भी वो चौराहा उसी नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि 1090 का डेटा बताता है कि जानने वाले ही लोग महिलाओं को परेशान करते हैं। लखनऊ में एक महिला के साथ ऑटो में क्या कुछ हुआ, उसका सबकुछ छीन लिया। हमने जब लोकसभा में मुद्दा उठाया तो सरकार ने उसका एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। महिलाओं को समस्या सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है। इस सरकार को महिलाओं से पता नहीं क्या दिक्कत है।
