______ किसान मजदूरों के साथ छात्र नौजवानों को भी मिलकर करनी होगी एकता कायम__ कामरेड मुकुट सिंह
______ देश के आर्थिक राजनैतिक और सामाजिक वातावरण में दिखाई दे रहे हैं नव फासीवाद के लक्ष्ण…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महासचिव कामरेड मुकुटसिंह यादव ने कहाकि किसान मजदूर और छात्र नौजवानों के बीच एकता काम करने का समय आ गया है चारों तरफ से साम्राज्यवादी हमले हो रहे हैं रोजगार के अवसर समाप्त किए जा रहे हैं किसानों को उनकी उपज का बजे मूल नहीं मिल रहा है पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को कुचलना के लिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा से हाथ मिला लिया है इन परिस्थितियों में सभी अमन पसंद लोगों को एक मंच पर आना होगा तभी हम साम्राज्यवादी ताकतों को सत्ता से कर सकते हैं!
कलेक्ट्रेट स्थित कामरेड धर्मेंद्र वीर सिंह एडवोकेट के चेंबर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के निजीकरण की घोषणा कर दी है सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी है जब तक विद्युत के निजीकरण का बिल वापस नहीं हो जाता तब तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे!
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर सभी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है जिससे नौकरियां तो खत्म हो ही रही हैं साथ ही सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े लोगों को मिलने वाला आरक्षण भी खत्म होने जा रहा है इसलिए साम्राज्यवादी टैक्टर से लड़ने के लिए छात्र और नौजवानों को भी संगठित होना पड़ेगा!
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके जन संघठन देश में अमन चैन नहीं चाहते हैं इसलिए धर्म के नाम पर कहीं राणा सांगा तो कहीं औरंगजेब के नाम पर विवाद खड़ा किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए एक षड्यंत्र के तहत धार्मिक मुद्दों को उछलने का काम करती है!
श्री यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में नव फासीवाद के लक्षण दिखाई दे रहे हैं भाजपा और आरएसएस फासीवादी विचारधारा से संचालित हो रही हैं देश के अंदर अमन चैन की धार कमजोर हो रही है आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है श्रम कानून खत्म किया जा रहे हैं यही बीजेपी की उपलब्धियां है जिन्हें गिरने के नाम पर करोड़ों रुपया खर्च किए जा रहे हैं!
कामरेड मुकुट सिंह ने कहा कि इस समय किसानों मजदूरों के साथ छात्र नौजवानों को भी संगठित होने की आवश्यकता है तभी हम रोजगार और वैज्ञानिक शिक्षा प्रणाली को बचा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश के अंदर धार्मिक जहर घोलने का काम तेज कर दिया है इसे रोका जाना अति आवश्यक है इसे रोकने के लिए छात्र नौजवानों किसान मजदूर को आपस में एकता कायम करने होगी!
