____ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की सीपीआई-एमएल मास लाइन कड़े शब्दों में निंदा करती है…!!
_____ सीपीआई-एमएल मास लाइन मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हैं….!!
नई दिल्ली. .!!
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) मास लाइन की केन्द्रीय कमेटी कल काश्मीर के पहलगाम में लश्कर-ए-तोयबा की शाखा ‘रजिस्टेंस फ्रन्ट’ द्वारा किए गए भयावह आतंकी हमले स्पष्ट शब्दों में निन्दा करती है। इस हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 विदेशी नागरिक और 2 स्थानीय निवासी हैं। इसके अलावा, कई लोग घायल हैं, जिसमें कुछ की स्थिति नाज़ुक है।
भाकपा (माले) मास लाइन मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
यह भीषण आतंकी हमला मोदी सरकार के इस दावे के खोखलेपन को साफ तौर पर उजागर कर देता है कि काश्मीर की सार्विक परिस्थिति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि धारा 370 को हटाना और एक पूर्ण राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बदलना वहां की राजनीतिक समस्या का सही समाधान नहीं है। प्राथमिक जरूरत है जनता की इच्छा-आकांक्षा को ध्यान में रखकर, एक फलप्रद राजनीतिक प्रक्रिया से ही इसका समाधान हो सकता है।
हम भारत की जनता से और खास तौर पर जम्मू-कश्मीर की जनता से साम्प्रदायिक ताकतों, विशेष रूप से हिन्दुत्ववादी ताकतों द्वारा साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के हरेक और प्रत्येक प्रयास का प्रतिरोध करने की अपील करते हैं। काश्मीर की जनता इस आतंकी हमले का खुलकर विरोध किया है।
प्रदीप सिंह ठाकुर
महासचिव
भाकपा (माले) मास लाइन नई दिल्ली
