______ सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर बीते दिनों हुए हमले के विरोध में सपाई सड़क पर उतरे…..!!
मैनपुरी /उत्तर प्रदेश
सभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए हमले के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित तिकौनिया पार्क में धरना प्रदर्शन का आयोजन कर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर कि नारेबाजी करते हुए हमला हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की !!
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया है कि जिस तरीके से हमारे दलित नेता के ऊपर लगातार हमला किया जा रहा है उसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में समाजवादी पार्टी ने आज जिला मुख्यालयों का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है जिसमें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया गया है। अगर दोषियों को दंडित नहीं किया गया तो हम लोगों को मजबूरन सड़कों को उतरना पड़ेगा
उन्होंने पीडीए को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अल्पसंख्यकों की बात करने वाले समाजवादी पार्टी आजम खान के मामले में सड़कों पर क्यों नहीं उतरी जबकि एक दलित नेता के साथ हमला होता है तो उसको लेकर समाजवादी पार्टी सड़कों पर आ जाती है क्या इसी तरीके से आजम खान को लेकर सड़कों पर नहीं आ सकती थी इब बात का गोलमोल जवाब देते हुए वह बोले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार उनके लिए भी आवाज उठा रहा है ,!!
