_____ मोदी जी इन सवालों का जबाव कौन देगा. .??
________ अपने 22 मिनट के राष्ट्र के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन चीज़ों की चर्चा नहीं की वो यह हैं?
नई दिल्ली. .!!
▪️ट्रम्प बार बार क्यों कह रहे हैं कि America ने ceasefire करवाया, आज तो उन्होंने यहाँ तक कहा कि उन्होंने आपको व्यापार का हवाला देकर धमकाया?
▪️जब भारतीय सेना पाकिस्तान को नाको चने चबवा रही थी, और आप ही ने कहा हमारी सेना आक्रामक कार्यवाही से पाकिस्तान बौखला गया था, तब ऐसे में आपने ceasefire क्यों किया?
▪️आपने ट्रम्प की कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश पर कुछ नहीं कहा. क्या आपको अमेरिका की दखलंदाज़ी मंज़ूर है?
▪️आप अमेरिका के उस वक्तव्य पर भी खामोश रहे जिसमें भारत और पाक प्रधानमंत्रियों की किसी तीसरी जगह मुलाकात की चर्चा की गई. क्या आप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं? क्या आप पाकिस्तान से diplomatic संबंध स्थापित करने वाले हैं?
▪️हमारी सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकीं कैम्प ज़रूर तबाह किए, लेकिन वो दहशतगर्द कहाँ हैं जिन्होंने पहलगाम में निर्मम हत्या की?
▪️जब सारा देश और विपक्ष आपके साथ था तब आपने POK से पाकिस्तान को क्यों नहीं खदेड़ा?
▪️ हमारे BSF जवान पूर्णम साहू जो 19 दिन से पाकिस्तान की गिरफ्त में हैं, उनको हम वापस कब लाएंगे?
▪️और एक अंतिम सवाल, पहलगाम में इतनी बड़ी सुरक्षा और intelligence की चूक हुई कैसे? इसके लिए आप ज़िम्मेदार हैं या गृह मंत्री?
इन सवालों का जवाब देश आपके संबोधन के बाद भी कर रहा है – जिनमें से कुछ ज़रूरी सवाल हमारी संप्रभुता को लेकर हैं
