______ दुग्ध मंत्री पहले दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें फिर ‘कूड़े से सोना बनाने की मशीन’ की बात करें…!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह करते हुए कहा कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें फिर ‘कूड़े से सोना बनाने की मशीन’ की बात करें…!!
उन्होंने दुग्ध मंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है भाजपा में दूर की फेंकने का कम्पटीशन चल रहा है। शायद मंत्री जी का तात्पर्य ये है कि भाजपाई भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अब वो कूड़े के ठेकों से भी सोना ख़रीदने भर का कमीशन निकाल लेने की योजना पर कार्य कर रहें हैं। ये तो वो भी जानते हैं कि इस बात का अर्थ वो नहीं हो सकता है जो सीधे निकल रहा है, दरअसल वो संकेतों में बात कर रहे हैं…!!
श्री यादव ने कहा कि बेईमानी के लिए इतने शालीन तरीक़े से बात कहने के लिए उनको और उनके मुखिया दोनों को साधुवाद! संपूर्ण उत्तर प्रदेश आपके ऐसे विचार सुनकर धन्य हुआ..!!
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जुमलेबाजी करने और झूठ बोलने में माहिर हैं इस बात को प्रदेश की जनता अच्छी तरीके से समझ गई है अब भाजपा नेताओं का गुमराह करने वाला कोई भी एजेंडा चलने वाला नहीं है प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है 2027 में सपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी…!!
