_______भाजपाई नेताओं ,उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़ …!!
______भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है?
भाजपा में कोई हैं….??
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के हो रहे खुलासों पर तर्ज करते हुए कहा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।
उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।
श्री यादव ने कहा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक।
भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’ का सच क्या यही है?
भाजपा में कोई है?
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्र जिसका निर्माण आरएसएस की महिला विरोधी विचारधारा से होती है। आपको मालूम होना चाहिए आरएसएस हमेशा महिलाओं के विरोधी रही है यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा के अनुसार महिलाओं को अपमानित करने और तमाम तरीके से सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही है यह कोई इत्तेफाक नहीं है भाजपा हमेशा अपने चरित्र के अनुसार ही काम करती है!
नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
