_______ ? गर्मी का कहर , जल्द मिलेगी राहत, होगी झमाझम वारिश मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान. ..!!
नई दिल्ली. ..!!
एक बार फिर भीषण गरमी से छूट रहे सबके पसीने। उमस भरी गर्मी में कूलर पंखे हुए बेकार। लोगों का जीना हो रहा मुश्किल। बारिश की खेंच से मौसम हुआ गर्म। मानसून का इंतजार…!!
सुबह से ही गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि शरीर तपने लगता है. हीटवेब से कब राहत मिलेगी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट…!!
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया. इनमें राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के पांच-पांच शहर शामिल हैं….!!
राजस्थान में अत्यधिक हीट वेव की संभावना को देखते हुए RED ALERT जारी है. अभी देश में राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में HEAT WAVE चल रहा है”…!!
मौसम विभाग का कहना है कि दो तीन दिन बाद उत्तर भारत और पश्चिमी भारत के राज्यों में हीट वेव से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इन इलाकों में बारिश की संभावना है. साथ ही, दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून के फिर से तेज़ होने की संभावना है….!!
डॉ. नरेश कुमार ने कहा, “हमारा पूर्वानुमान है कि दक्षिण पश्चिम म\नसून का 3 दिन बाद फिर रिवाइवल होगा और दक्षिणी भारत के राज्यों में 12 जून के बाद भारी बारिश होगी. हमने केरल, तमिल नाडु और कोंकण-गोवा में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है”…!!
