_____ ईरान पर इजरायली हमले की सीपीआईएमएल मास लाइन कड़े शब्दों में निंदा करती है. .!!
_______ ईरान पर इजरायल के सैन्य हमले में नरेन्द्र मोदी सरकार की भूमिका और प्रतिक्रिया “चिन्ताजनक …!!
_______इजरायल के सैन्य हमले का मकसद ईरान की परमाणु क्षमता को तहस-नहस करना और पूरे मध्य-पूर्व में परमाणु एकाधिकार को बनाए रखना है..!!
_______ इस आक्रमण में अमेरिकी साम्राज्यवाद इजरायल का घनिष्ठ सहयोगी है विनाशकारी गठजोड़ की निंदा करो..!!
कोलकाता / पश्चिम बंगाल
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) मास लाइन की पोलित ब्यूरो दुष्ट राष्ट्र इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य आक्रमण की स्पष्ट शब्दों निन्दा करती है। इस हमले में इरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, नाभिकीय वैज्ञानिक और सैकड़ों आम नागरिक मारे गए हैं। यह अभूतपूर्व सैन्य हमला ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर समझौता के लिए बातचीत चल रही है…!!
इजरायल के इस सैन्य हमले का मकसद है ईरान की परमाणु क्षमता को तहस-नहस करना और पूरे मध्य-पूर्व में अपने परमाणु एकाधिकार को बनाए रखना। इस आक्रमण में अमेरिकी साम्राज्यवाद इजरायल का घनिष्ठ सहयोगी है..!!
ईरान पर इजरायल के इस सैन्य हमले में नरेन्द्र मोदी सरकार की भूमिका और प्रतिक्रिया केवल “चिन्ता” जाहिर करने तक सीमित है। मोदी सरकार हमलावर और हमले से पीड़ित के बीच फर्क करने और हमलावर की निन्दा करने में विफल रही है..!!
इसी प्रकार, जब राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली में फिलिस्तीन में निशर्त और स्थाई युद्ध विराम के लिए प्रस्ताव पर मतदान हुआ तो मोदी सरकार ने मतदान में तथस्त रही, जबकि दुनिया के 149 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया..!!
अपनी सम्प्रभुता, सुरक्षा और भौगोलिक अखण्डता की रक्षा के लिए संघर्षरत ईरान और वहां की जनता का भाकपा (माले) मास लाइन तहेदिल से समर्थन करता है..!!
भाकपा (माले) मास लाइन भारत सरकार से जोरदार शब्दों में मांग करती है कि वह इजरायल के साथ सभी कूटनीतिक, सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को तत्काल प्रभाव से खत्म करे..!!
भाकपा (माले) मास लाइन भारत की शांतिकामी जनता से आह्वान करती है कि वे ईरान और फिलिस्तीन की जनता का समर्थन करें और अपनी एकजुटता कायम करें…!!
प्रदीप सिंह ठाकुर
महासचिव, भाकपा (माले) मास लाइन
कोलकाता, 14 जून 2025
