_______ राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 7 लाख 32 हजार 6 सौ पशुओं का किया जाएगा टीकाकरण ..!!
______पशुओं को खुरपका मुंह पका रोग से बचाने के पशुपालक अवश्य कराएं अपने पशुओं का टीकाकरण. .!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
बरसात के मौसम में फैलने वाले संक्रामक रोगों पर नियंत्रण करने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण कराया जा रहा है ताकि पशुओं को खुरपका मुंह पका रोग से बचाया जा सके यह रोग पशुओं में एक दूसरे को छूने से फैलता है इसलिए टीकाकरण से कोई भी पशु अगर छूटता है तो खुरपका और मुंह पका रोग पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का टीकाकरण करने की अपील की है..!!
जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोमदत्त ने बताया कि जिले में 7 लाख 32 हजार 6सौ पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है अभी तक 9 हजार 3 सौ 35 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है यह टीकाकरण अभियान 45 दिन तक चलेगा…!!!
उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टरों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते रहें शासन की प्रमुखता वाली इस योजना में हीलहबाली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी…!!
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोमदत्त बताया कि खुद पकाओ पाक का टीका लगवाने के बाद पशु को कोई परेशानी नहीं होगी जो गाय भैंस दुधारू है उनके दूध के उत्पादन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा इसलिए पशुपालकों को बेधड़क होकर टीकाकरण कर लेना चाहिए बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में पशुओं में खुर पका और मुंह पका की बीमारी तेजी से फैलती है इसे रोकना शासन की पहली प्राथमिकता है…!!
उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान निशुल्क चलाया जा रहा है किसी भी पशु चिकित्सालय पर टीकाकरण करने का कोई डॉक्टर पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत उनके कार्यालय में की जा सकती है..!!
सीवीओ सोमदत्त ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वह टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए डॉक्टर का सहयोग करें और अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं ..!!
