

____बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी व्यवस्था सिर्फ कागज़ी घोषणाओं तक सीमित –> गरीब दास
______बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने दादुपुर पंचायत पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी सुनी समस्याएं …!!
यदुवंशी आरपी यादव बेगूसराय बिहार…!!
बछवाड़ा (दादुपुर): बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत दियारा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के दूसरे दिन भी बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने दादुपुर पंचायत पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं..!!
गरीब दास ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सबसे गंभीर समस्या नावों की है, जिसके अभाव में लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है, ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है..!!
उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने बाढ़ में फंसे गांवों का दौरा नहीं किया है। पीड़ितों के लिए न तो समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है, न सामुदायिक रसोई, न शुद्ध पेयजल, न सूखा राशन, न प्लास्टिक शीट और न ही मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। सारी घोषणाएं सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह गई हैं..!!
गरीब दास ने जिला प्रशासन से मांग की कि बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली Gratuitous Relief (GR) राशि को बढ़ाकर प्रति परिवार 20,000 रुपये किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटे में समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा और पीड़ितों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, “मैं स्वयं सर्वेक्षण कर रहा हूं और अपनी क्षमता अनुसार सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं कराने की कोशिश में जुटा हूं। जनता की इस विपत्ति में सेवा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मेरा परम कर्तव्य है..!!
इस मौके पर दादुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश राय मुन्ना, कांग्रेस नेता अनिल राय, राकेश यादव, राजीव कुमार, विशाल कुमार, अशोक यादव, देवीलाल राय, रंजीत यादव, विनोद राय, वाल्मीकि यादव, जटाशंकर यादव, रामकुमार चौधरी, अमित ठाकुर, महेश पासवान, दीपक पासवान सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।
