
____ देश प्रदेश और जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं…!!
____ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने के लिए करनी होगी सेवा भाव से राजनीति…!!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश. .!!
अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमुख समाजसेवी विनीत यादव नए देश प्रदेश और जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दोनों त्योहारों को परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है…!!
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं हमारा देश 15 अगस्त सन 1947 को सैकड़ों ज्ञात अज्ञात देशभक्तों की कुर्बानियों के बाद स्वतंत्र हुआ था आज हम स्वतंत्र भारत में अमन चैन से रह रहे हैं स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व उन वीरों की शहादत को सलाम करने स्मरण करने का पर्व है ..!!
श्री यादव ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पर्व पर हमें भगवान योगीराज श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर शोषित पीड़ित और गरीबों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए इसी संकल्प के तहत सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने के लिए हमें सेवा भाव से राजनीति करने का संकल्प लेना होगा..!!
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीति में जो विकृतियां पैदा हो रही है उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है युवाओं को जाति धर्म भाषा और क्षेत्रवाद जैसी संकुचित भावनाओं से ऊपर उठकर समग्र राष्ट्र के विकास का विजन लेकर समाज में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा कायम करने के लिए काम करना चाहिए ताकि हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र बन सके…!!
श्री यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस समय देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के नाम पर देश को बदनाम करने की कोशिश हो रही है ऐसी कोशिशें से देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाएं कमजोर होगी इसलिए युवाओं को आगे आकर सेवा भाव से देश की राजनीति को व्यक्तिवाद से मुक्त करने के लिए पहल शुरू करनी होगी तभी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जीतने का संकल्प सिद्ध हो सकेगा..!!
उन्होंने एक बार पुन: देश प्रदेश और जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हैं आपस में मिलजुल कर परंपरागत तरीके से त्योहारों को मनाने की अपील की है ..!!
