____ ड्रोन चोरों की अफवाह से ग्रामीण भयभीत गांव-गांव की जा रहा पहरेदारी …!!
____ दहशतज़दा गांव में मंदिर मस्जिदों से हो रहा ऐलान जागते रहो. …!!!
_____ रात को आसमान की ओर ताकते रहते हैं ग्रामीण ड्रोन के भय से जागते रहते हैं ग्रामीण..!!
____ पुलिस ने कहा अफवाहों से रहें सावधान निगरानी का मजबूत रखें प्रावधान…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश. .!!
ड्रोन चोरों के आतंक से लोग परेशान है इसे अफवाह माना जाए या हकीकत पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक और मध्य उत्तर प्रदेश के सैकड़ों गांव इन दिनों डर और अफवाह की गिरफ्त में हैं। गांव-गांव में ऐसा माहौल है मानो कोई युद्ध चल रहा हो। रात होते ही युवक लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर पहरे पर तैनात हो जाते हैं। छतों पर टॉर्च जलती हैं, रास्तों पर गश्त होती है और मंदिरों-मस्जिदों से ऐलान होने लगता है जागते रहो.जागते रहो हर भय और आतंक का माहौल बना हुआ हैं. .!!
इस दहशत की जड़ एक अफवाह है कि 15 चोरों का एक गैंग कार से गांवों में आता है, ड्रोन से रेकी करता है, फिर लूटपाट और महिलाओं से बदसलूकी करता है। विरोध करने पर हत्या भी कर देता है। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में ऐसी कोई घटना दर्ज नहीं हुई है, फिर भी भय इतना है कि रात में गांवों के भीतर कार ले जाना खतरे से खाली नहीं..!!
गांवों में स्थानीय लोगों ने निजी चेक पोस्ट बना लिए हैं। रात 12 बजे के बाद कोई चार पहिया वाहन गांव की ओर आता है, तो छतों से टॉर्च की रोशनी पड़ती है और कुछ ही देर में पथराव शुरू हो जाता है। हाल ही में एक युवक अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था, पर दिल्ली नंबर की उसकी कार को चोर समझकर घेर लिया गया और शीशे तोड़ दिए गए…!!
अफवाह से जागते गांव, सोशल मीडिया बना अलार्म सिस्टमहर गांव में वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं। हल्की सी आहट या शक होने पर लोग तुरंत ग्रुप में मैसेज करते हैं। सिग्नल मिलते ही आसपास के गांवों तक सूचना पहुंच जाती है। मंदिर-मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से ऐलान होता है, और पूरा गांव जागकर हथियारों के साथ अलर्ट हो जाता है..!!
3 जुलाई को अमरोहा के रजबपुर गांव में लोगों ने रात में ड्रोन उड़ता देखा। शक होने पर उन्होंने तीन युवकों को पकड़ लिया जो असल में यूट्यूबर थे और इंस्टाग्राम रील बना रहे थे। उनके पास कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, फिर भी भीड़ ने उन्हें पीटा और पुलिस को सौंपा। यहीं से पूरे इलाके में अफवाह फैल गई कि ड्रोन वाले चोरों का गिरोह सक्रिय है..!!
बताते चलें पुलिस इन अफवाहों को बेबुनियाद बता रही है, पर गांवों में लोगों का भरोसा पुलिस से ज्यादा कम्युनिटी सुरक्षा तंत्र पर है। ये घटनाएं साफ करती हैं कि अफवाहें कैसे भय का रूप लेकर कानून-व्यवस्था के लिए नई चुनौती बन सकती हैं…!!
