

___ मखाना उगाने वाले किसानों से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जाना उनका हाल…!!
____ मखाना किसानों की बदहाली के लिए एनडीए सरकार को ठहराया दोषी…!!
____ बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर मखाना किसानों को दी जाएगी सब्सिडी मखाना बोर्ड का किया जाएगा गठन…!!
पटना / बिहार. .!!
बिहार दुनिया का 90 फीसदी मखाना उगाने वाला प्रदेश है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर के सरकार की उदासीनता के कारण फसल तैयार होने के हाथ खाली ही रह जाते है मुनाफे का बड़ा हिस्सा भूस्वामी हड़प कर जाते है ..!!
आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मखाना किसानों की उनके खेतों में उनसे मिलकर उनकी आपबीती जानी मखाना किसानों से बात करने पर पता चला की मुनाफा का बड़ा हिस्सा बिचौलिए झड़क जाते हैं किसानों को अपनी मेहनत का हिस्सा भी नहीं मिल पाता है जिसके कारण मखाना किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर बनी हुई है…!!
मखाना किसानों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बताया की मखाना बड़े शहरों में 1 हजार से 2 हजार रुपए किलो तक बिकता है लेकिन यह कीमत मखाना उगाने वाले किसानों को न मिलकर बिचौलियों को मिल पाती है क्योंकि वह किसानों को कर्ज के जाल में फंसा कर रखते हैं और मनमाने दामों पर किसानों से मखाना खरीद कर बाजार में उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं..!!
मखाना उगने वाले किसानों में दलित पिछड़े बहुजन आदिवासियों की संख्या लगभग 99 फीसदी बताई जा रही है और उन्हें मखाना उत्पादन का मुनाफा एक फ़ीसदी भी नहीं मिल पाता हैं..!!
देश में मखाना की खेती लगभग 15,000 हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है, जिसमें अकेले बिहार राज्य का योगदान 80-90 प्रतिशत है। मिथिलांचल, विशेष रूप से दरभंगा, मधुबनी, कटिहार और पूर्णिया जिले, देश में मखाना उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र हैं…!!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मखाना किसानों के खेतों में किसानों से बात करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया की वोट का अधिकार और हुनर का हक़ एक सिक्के के दो पहलू हैं और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे. .!!
उन्होंने किसानों से कहा कि बिहार मैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद मखाना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में सब्सिडी दी जाएगी तथा मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा ताकि किसान खुशहाल हो सके ..!!
