____ बिहार की जनता चाहती है बदलाव बिहार का नौजवान करेगा रोजगार के लिए मतदान…!!!
____ बिहार की जनता का बदलाव रुख देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो रहे जुमलेबाजी करने और झूठ बोलने पर मजबूर…!
____ बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव को मुद्दों से भटकने के लिए भाजपा रच रही षडयंत्र. .!!
बिहार में नौजवान मांगे रोजगार इंडिया गठबंधन ने दिया रोजगार देने का आश्वासन भाजपा परेशान…!!
पटना / बिहार. ..!!
राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता इंडिया गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों की लड़ाई होती है बमबारी और गोलीबारी की नहीं बिहार की जनता मुद्दों पर आधारित चुनाव में मतदान करने का मन बना चुकी है भाजपा चुनाव को मुद्दों से भटकने का प्रयास कर रही है उसका यह प्रयास अब सफल होने वाला नहीं है..!!
श्री यादव ने कहा कि सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घूम कर तांडव मचा रहे है। आज बिहार में एक दरोगा अनिरुद्ध पासवान की निर्मम हत्या कर दी गयी अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी उसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री को यह कहने में शर्म नहीं लग रही है की बिहार में एनडीए के सरकार ने अपराध मुक्त समाज की स्थापना की है..!!
उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारों को जान से मारने की बात करना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी की परिणीति आज दिख रही है। संपूर्ण देश जानता है कि बिहार चुनाव में किस प्रवत्ति के भाजपाई बिहार में डेरा डाल अपराधियों को संरक्षण दे रहे है…!!
मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने कहा कि मुद्दों से डर कर जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री जी को 35 मिनट पहले का अपना गुंडाराज और महाजंगलराज नहीं दिखता प्रधानमंत्री बिहार में महाजंगलराज को संरक्षण और इसके पोषकों व निर्वाहकों को टिकट दे कर बिहार को बदनाम और बदहाल कर रहे हैं बिहार की जनता प्रतिकार करेगी, आपकी इस सोच, अपराध के संरक्षण और आपके डबल इंजन को उखाड़ने का काम बिहार की धरती से किया जाएगा…!!
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है नौजवान रोजगार चाहता है किसान अपनी उपज का बाजिव मूल्य चाहता है और मजदूर अपनी मेहनत का बाजिव मूल्य चाहता है बिहार की जनता पलायन के खिलाफ भाजपा के नफरती गुंडाराज के खिलाफ मतदान करने का मन बना चुकी है जिसकी वजह से देश के प्रधानमंत्री को बिहार में जुमलेबाजी करने और झूठ बोलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है…!!
