______ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’ को मिलेगा अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान ..!!
______महामहिम राज्यपाल राजस्थान श्री हरि भाऊ किसन राव बागड़े जी होंगे मुख्य अतिथि …!!
___ एक दर्जन से अधिक सम्मानों से पहले ही सम्मानित हो चुके हैं डॉक्टर पदम सिंह पदम…!!
_____ अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे डॉ पदम सिंह पदम कवि एवं साहित्यकारों ने दी बधाई
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश …!!
अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट राजस्थान अपनी स्थापना के 31वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इस वर्ष देश भर के साहित्यकारों, कलाकारों और विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष घोषित अनुराग साहित्य सम्मान 2025 में 11राज्यों के 31 साहित्यकारों का चयन किया गया है…!!
संस्थान की प्रेस सचिव अनिल नीलिमा ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साहित्य,लोक- संस्कृति, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित कुल 31 कार्य -क्रम आयोजित श्रंखला में राष्ट्रीय साहित्य सम्मान की घोषणा की है जिसमें मैनपुरी से डॉ 0 पदम सिंह ‘पद् म’ एवं इटावा से महाराम सिंह ‘मृदुल,का राष्ट्रीय सम्मान घोषित किया गया है…!!!
यह सम्मान 20 दिसंबर को लालसोट राजस्थान में मिलेगा…!!
अनुराग स्मृति साहित्य सम्मान 2025 में 3100 रुपए , श्री फल,शाल , स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं कलम प्रदान किये जायेंगे..!!
डॉ पदम सिंह पदम किसी परिचय के मोहताज नहीं है उनकी लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुके हैं वह जन सरोकारों और राष्ट्र की एकता प्रकृति प्रेम जैसे विषयों पर अनवरत लेखन करते रहते हैं जिसके कारण उन्हें जनपद में ही नहीं देश-विदेश में भी जाना जाता है….!!
डॉ पदम सिंह पदम को अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान से सम्मानित किए जाने की सूचना पर साहित्यकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं शुभकामनाएं देने वालों में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री दीन मोहम्मद दीन श्री बदन सिंह म मस्ताना राकेश राजी धर्मेंद्र वीर सिंह पुष्पेंद्र पोस्ट उपेंद्र यादव भोला राज किशोर राजन आदरणीय शुभकामनाएं दी है..!!
