________भूल सुधार की तरफ़ बढ़ती दिल्ली, कांग्रेस को मिल रहा भरपूर जन समर्थन
__नई दिल्ली!
दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमीं पार्टी ‘आप’ एक तरफ़ा जीत दर्ज करती दिख रही थी, लेकिन पिछले एक महीने में नजारा बदल गया है। केजरीवाल और आप जहां जनता के भारी विरोध का सामना कर रहे हैं, वहीं बीजेपी ने पूरी ताक़त लगाकर मुक़ाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
मज़े की बात यह है कि बीजेपी और ‘आप’ एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगा रहे हैं, दोनों एक दूसरे को चोर और भ्रष्टाचारी बता रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि दोनों ही एक दूसरे के बारे में सच बोल रहे हैं। दिल्ली दो चोरों की नग्न लड़ाई देखकर मुस्कुरा रही है, क्योंकि उसे पता है कि अब कांग्रेस को लाने का वक्त आ गया है।
_______दिल्ली में बीजेपी की हालत!
??
▪️ दिल्ली में बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने पूरी ताक़त लगा दी है, लेकिन फिर भी बीजेपी केवल 15 सीटों तक ही पहुँचती नज़र आ रही है।
▪️ दिल्ली की जनता बीजेपी और नरेंद्र मोदी को किसी भी क़ीमत में सत्ता नहीं सौंपना चाहती है, इसलिये बीजेपी की लाख कोशिश भी उसे सत्ता नहीं दिला सकती।
▪️ वर्तमान में दिल्ली के सातों सांसद बीजेपी के हैं, और बीजेपी के लिये मुसीबत का कारण बन रहे हैं…क्योंकि सातों के सातों निकम्मे और भ्रष्ट है।
▪️ दिल्ली की जनता ने बीजेपी के उन उपद्रवियों को अभी तक माफ़ नहीं किया है, जो सरेआम एक धर्म विशेष के खिलाफ ज़हर उगलते देखे गये हैं।
▪️ दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू में बीजेपी के गुंडों का आतंक भी बीजेपी की करारी हार का कारण बना हुआ है, जनता बीजेपी का विकृत रूप देख चुकी है।
_______“आप” की डगमगाती नैय्या!
??
▪️ आम आदमीं पार्टी इस चुनाव में सिर्फ़ पराजित होने के लिये उतर रही है। केजरीवाल और आप ने दिल्ली की जनता का भरोसा बेच खाया है।
▪️ भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देकर दिल्ली की सत्ता में आये केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की सारी सीमायें लांघ दी है।
▪️ हज़ारों करोड़ का शराब घोटाला तो एक छोटा सा मामला है, यदि केजरीवाल की करतूतों की सही में जाँच कर ली जाये तो हर विभाग में घोटाला ही घोटाला नज़र आ रहा है।
▪️ जनता के सामने वैगन-आर कार दिखाकर वोट लूटने वाले केजरीवाल का करोड़ों का बंगला और उसमें अरबों की ऐशो-आराम और भोग विलास की वस्तुओं ने केजरीवाल का असली चेहरा बेनक़ाब कर दिया है।
▪️ दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि फ़्री बिजली और पानी की आड़ में केजरीवाल ने जनता खून चूस लिया है। महंगाई से त्रस्त जनता अब केजरीवाल के किसी झाँसे में नहीं आ रही है।
▪️ पूरी दिल्ली प्रदूषण की भेंट चढ़ चुकी है। क़ानून व्यवस्था शून्य है। सुविधाओं के नाम पर शून्य है। घर से निकलना मतलब प्रदूषण की भट्टी में कूदने जैसा हो चुका हैं।
▪️ दिल्ली की जनता ने दस साल तक बीजेपी और आप की नूरा कुश्ती देखी है। दोनों एक दूसरे को कोसते हैं और मिलजुल कर मलाई खाते हैं।
________कांग्रेस वापसी करती दिख रही!
??
? दिल्ली के त्रिकोणीय मुक़ाबले में कांग्रेस बाजी पलटती दिख रही है। जनता का झुकाव फिर से कांग्रेस की तरफ़ नज़र आने लगा है।
? कांग्रेस के पास जनता को दिखाने के लिये शीला दीक्षित के कार्यकाल के ढेरों प्रमाण मौजूद हैं। दिल्ली की जनता खुद कांग्रेस के विकास कार्यों की साक्षी है।
? कांग्रेस ने हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना की तर्ज़ पर दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपया प्रतिमाह देने का ऐलान कर मुक़ाबला पलट दिया है।
?कांग्रेस दिल्ली के युवाओं को भी युवा उड़ान योजना के तहत 8500 रुपया प्रतिमाह देने जा रही है। युवाओं के लिए ये सबसे बड़ी सौग़ात है।
? जनता समझ चुकी है कि अब कांग्रेस ही दिल्ली को फिर से प्रदूषण से मुक्ति दिला सकती है। नये फ़्लाई ओवर और नये मार्ग निर्माण का कार्य कांग्रेस के आने से फिर शुरू हो जायेगा।
?दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ षड्यंत्र हुआ है। केजरीवाल और बीजेपी ने झूठी और मनगढ़ंत कहानियों के सहारे कांग्रेस और दिल्ली के बीच खाई खोदने का दुष्कर्म किया था।
_____ कुल मिलाकर अब दिल्ली में कांग्रेस को कमतर आकने की भूल कोई नहीं करेगा। कांग्रेस ने रणनीतिक रूप से इस चुनाव में मज़बूत स्थिति बनाकर वापसी की तैयारी कर ली है। जनता भी इस बार बीजेपी और आप को अपनी ताक़त का अहसास कराने का संकल्प ले चुकी है। चुनावी रणनीतिकार तो यह तक कह रहे हैं कि बीजेपी और आप की ठगी से दिल्ली मुक्त होने जा रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार तय मानी जा रही है। काँग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी आप एक बार फिर सत्ता में बापसी करती दिखाई दे रही है आप के मत प्रतिशत में भारी गिरावट आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।! !
