________ हे हिन्दू हृदय सम्राट ! आपको शत् शत् नमन है!!!
???✍️???✍️
______ जो लोग आपको भगवान मानते हों , उनकी ही अकाल मृत्यु पर आप ख़ामोश….!!!
नई दिल्ली !!!
यही तो हिन्दू हृदय सम्राट होने का प्रमाण है कि आप भगदड़ जैसी दुर्घटना में हिन्दुओं की अकाल मृत्यु के आंकड़ों को भी छुपा लें। जो लोग आपको भगवान मानते हों , उनकी ही अकाल मृत्यु पर आप ख़ामोशी की चादर ओढ़ लें। ऐसे ही अभागों ने तो आप को वोट भी दिया होगा जिसके परिणाम में उनकी अकाल मृत्यु को भी आप चुपचाप पचा गए , एक शब्द नहीं बोले। यही तो वो मासूम लोग थे जो आपके कुम्भ प्रचार से सम्मोहित होकर अपने पाप धोने गए थे , लेकिन असमय मृत्यु को प्राप्त हुए।
कभी कभी मुझे आपका ये दावा सही भी लगता है कि आप नॉन बायोलॉजिकल हैं क्योंकि दया और करुणा केवल बायोलॉजिकल लोगों में ही होती है , आप जैसे नॉन बायोलॉजिकल बॉडी में नहीं!
अभी कुम्भ में मोक्ष को प्राप्त हुए लोगों की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और भगदड़ में गंगा मैया के भक्तों के प्राण हर लिए गए । अबकी बार ये स्थान कुम्भ नहीं , नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन था। इस बार भी आपने उसी प्रवीणता और बुद्धिमत्ता से काम लिया जैसा कुम्भ में लिया था , मृत्यु के आंकड़े छुपा लिए गए हैं।
वैसे मेरा अभी भी मानना यही है कि भले ही हज़ार दो हज़ार और काल के गाल में समां जाएं , लेकिन आपकी छवि को कोई हानि नहीं पहुंचेगी क्योंकि ये देश ही भले मानुसों का देश है। वो एक बार जिसे मन में बिठा लेते हैं उन्हें खुद ब्रह्मा भी अपने स्थान से नहीं हिला सकते। हालाँकि आप इन भले मानुसों पर भी पूरा भरोसा नहीं करते हैं और आपने अपनी लोकप्रियता बरक़रार रखने के कुछ अतिरिक्त प्रबंध भी किये हुए हैं , जैसे चुनाव आयोग – जो पूरी तरह आपके समर्थन के लिए कटिबद्ध है। जैसे देश के न्यायलय – जो हमेशा ही आपकी सरकार के पक्ष में फैसला देते हैं। जैसे मीडिया – जो हमेशा आपका डंका बजाते रहते हैं।
जैसे देश के कुछ नामचीन उद्योगपति – जो हमेशा आपको चुनाव जीतने के लिए अपनी तिजोरी खोल देते हैं। और भी बहुत कुछ ऐसा प्रबंध होता होगा जो हमें नहीं पता है।
हे महामानव !!! मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि इतने प्रबंधों के लिए आप देश के लोगों की दृष्टि में श्रद्धा के पात्र हैं। इतिहास में ऐसा राजनीति प्रबंधन न कभी देखा गया न सुना गया। आपको कितनी प्रकार से नमन करूँ समझ नहीं पा रहा हूँ!!!
???✍️???✍️
