_______ सीहोर जिले के मगरदी की मासूम सलोनी को न्याय दो अपराधियों को फांसी दो..!!

______पीड़ित परिवार की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट बेखौप घूम रहे अपराधी …!!
सीहोर / मध्य प्रदेश
एक मासूम बच्ची के साथ अमानवीय दरिंदगी होती है। पीड़ित परिवार जब न्याय की आस लिए थाने पहुँचा, तो न सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया गया, बल्कि उन्हें डराया-धमकाया गया। इलाज में भी लापरवाही बरती गई, और अंततः दर्द से तड़पती उस बच्ची ने दम तोड़ दिया यह शासकों का नारी शसक्तीकरण और नारी बंधन, अगर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो आर पार का आंदोलन होगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी..!!!
इस हृदयविदारक घटना के विरोध में और सलोनी को न्याय दिलाने की माँग को लेकर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में सीहोर कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका हैं सारे देश में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। दरिंदे बेखौप होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं सरकार सो रही है..!!
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री शैलेन्द्र पटेल जी, सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती जी, प्रदेश सचिव श्री हरपाल सिंह ठाकुर जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन उपस्थित थे..!!
