____ उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक की सामूहिक बलात्कार केस में हुई उम्र कैद को दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया निलंबित….!!
___स्तब्ध और आक्रोशित एडवा ने की जमानत रद्द करके उम्र कैद बरकरार रखने की मांग..!!
____ आखिरकार उम्र कैद की सजा हो ही गई। पर भाजपा के इन नेता की दबंगी ख़त्म नहीं हुई…!!
___पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा सस्पेंड करके ज़मानत देने के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट के बाहर रोष प्रदर्शन किया…!!
नई दिल्ली. …!!
उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक की सामूहिक बलात्कार केस में हुई उम्र कैद को दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया निलंबितः स्तब्ध और आक्रोशित एडवा ने की जमानत रद्द करके उम्र कैद बरकरार रखने की मांग..!!
स्तब्ध और आक्रोशित अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, दिल्ली एनसीआर ने आज सामूहिक बलात्कार के दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सस्पेंड करके ज़मानत देने के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट के बाहर रोष प्रदर्शन किया…!!
उन्नाव के ये वही सेंगर हैं जिन्होंने रोज़गार का आश्वासन देकर एक नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाया। ख़तरे से बे-ख़बर वो लड़की जब मौके पर पहुंची तो रोज़गार के बदले उसकी गरिमा पर वार किया गया उसका सामूहिक बलात्कार किया गया..!!
राजनैतिक दबदबे के नशे में चूर विधायक ने उस लड़की को मुंह न खोलने का आदेश दिया। दबदबा ऐसा था कि पुलिस भी एफ़आईआर करने से कतरा रही थी। जब पीड़िता ने मुख्य मंत्री के द्वार पर आत्मदाह करने की धमकी दी तब जाकर एफ़आईआर हुआ। केस वापस लेने का दबाव लगातार बनाया गया; इसीलिए पिता को इतना पीटा गया कि उनकी मृत्यु हो गई। बात जब फिर भी न बनी तो परिवार पर ऐसा हमला किया गया जिसमें लड़की की मौसी और चाची निहत हो गई…!!
आखिरकार उम्र कैद की सजा हो ही गई। पर भाजपा के इन नेता की दबंगी ख़त्म नहीं हुई…!!
आज की राजनीति में जब बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ के खोखलेपन को हर गाड़ी के पीछे चेप दिया जाता हो; सुबह नारी-शक्ति का आह्वान करके दोपहर में (बिलक़ीस बानो के) सामूहिक बलात्कार व (उनके परिवार वालों की) हत्या के दोषियों को रिहा किया जाता हो; जहां (कठुआ में) सामूहिक बलात्कार के बाद दोषियों के पक्ष में तिरंगा जुलूस निकाला जाता हो; जहां (हाथरस में) सामूहिक बलात्कार और लड़की की मृत्यु के बाद क़ानून के रखवाले ही पीड़िता का शव परिवार को सौंपने के बजाय आधी रात मिट्टी का तेल डालकर जला डालते हों, इस मनुवादी राजनीति से ना सही, न्यायालय से अपेक्षा ज़रूर रहती है..!!
प्रदर्शन में अखिल भारतीय महासचिव मरियम धवले व दिल्ली की अध्यक्ष आशा यादव, महासचिव कविता शर्मा, सहित आशा शर्मा, शरबानी सरकार व अन्य नेतृत्वकारी साथी उपस्थित थीं..!
हमारी पुरजोर माँग है कि मुलजिम/मुजरिम का पद दबदबा, जात, धर्म जो भी हो, किसी भी प्रकार का प्रशासनिक, राजनैतिक, न्यायिक – संरक्षण ना दिया जाए…!!
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ज़मानत को रोल बैक करके उम्र कैद की सजा बरकरार रखी जाए..!!
आशा यादव अध्यक्ष कविता शर्मा महा सचिव ने आंदोलन का नेत्रत्व किया …!!
