____ सहुरी पंचायत में “माई बहिन मान योजना” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने भरा फॉर्म…!!
_ पत्रकार आरपी यादव/ बेगूसराय,बिहार..!
बीते दिन ग्राम पंचायत राज सहुरी के वार्ड नंबर 5 में “इंडिया गठबंधन डिजिटल रथ” के माध्यम से “माई बहिन मान योजना” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिला प्रधान महासचिव एवं चेरिया बरियारपुर विधानसभा के भावी विधायक श्री रामसखा महतो ने किया, वहीं अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने की..!!
कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बहनें शामिल हुईं और योजना के तहत सैकड़ों फॉर्म भरे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा..!!
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पंचायत अध्यक्ष बबलू यादव, रंजीत यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश रजक, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साहेब पासवान, वरिष्ठ राजद नेता रामदेव महतो, राजद नेता रामचंद्र महतो उर्फ कारी, इंडियन गैस मालिक रानी देवी, युवा राजद मीडिया प्रभारी बेगूसराय सत्यम सम्राट यादव, सीपीई नेता गंगा साह, गौतम पासवान, संतोष साहनी, गिरधारी पासवान, रंजीत ठाकुर, सूर्यदेव यादव, प्रवीण यादव, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. सैफ अली, बिपिन साह, उपेंद्र कुशवाहा, मो. चांद सहित सैकड़ों इंडिया गठबंधन और राजद कार्यकर्ता शामिल हुए..!!
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और नेताओं की सक्रियता ने साबित कर दिया कि “माई बहिन मान योजना” जन-जन तक पहुँच रही है और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है..!!
