अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि पत्रकारों को महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर सवाल करना चाहिए बेहतर होगा की जनता किसकी समस्याओं पर चर्चा हो और उनके निराकरण की दिशा में प्रयास किए जाएं
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए तैयार है इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का प्रमुख घटक है समाजवादी पार्टी का प्रमुख उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है इंडिया गठबंधन में कौन-कौन शामिल होगा कौन नहीं होगा इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राम सबके हैं राम के नाम पर राजनीति करने का प्रयास किया जा रहा है आम जनता सब कुछ जानती है भूखे को रोटी बीमार को दवाई नहीं मिल पा रही है नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं इन सारी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए धर्म का सहारा ले रही है लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर भाजपा चुनाव जीतने का सपना देख रही है जो पूरा होने वाला नहीं है
