
सर्दी की वजह से खेती किसानी का काम भी प्रभावित होने लगा है लोग समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं रात को कोहरा इतना छा जाता है की पांव के पास का भी दिखाई नहीं देता है जिसके वजह से लोग घर से नहीं निकाल पाते हैं
कोहरा की वजह से फसलों में नुकसान होने की भी संभावना जताई जा रही है शेती आलू की फसल में झूंसा लगने का डर किसानों को सताने लगा है वही सरसों की फसल में मांग लगने की संभावना है जिसकी वजह से किसान परेशान है
कृषि विशेषज्ञों का मानना है किसानों को तत्काल आलू और सरसों की फसल पर वैज्ञानिकों से राय लेकर दवाई का छिड़काव कर देना चाहिए ताकि फसल सुरक्षित रह सके
