_______ _______वृक्षारोपण करते सपा नेता ____________
_____________________
____ सारे देश में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
____ लखनऊ सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाए गए भावी प्रधानमंत्री के पोस्टर
____ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काट कर दी बधाई किया वृक्षारोपण
_____ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को दिए जन्मदिन की बधाई
_____ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हर्षोउल्लास मनाया गया 52 वां जन्मदिवस
_______ हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखिलेश यादव की दीर्घायु के लिए किया गया हवन पूजन
____ मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई किया वृक्षारोपण
दिल्ली!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है! समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सपा कार्यकर्ता अपने नेता अखिलेश के जन्मदिन पर कहीं पेड़ लगा रहें है तो कही केक काटा जा रहा है। सपा कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है। सारे देश में सपा कार्यकर्ता अपने नेता की दीर्ध आयु की कामना कर हरे है!
बताते चलें लखनऊ सपा कार्यालय पर प्रदेश के अलग-अगल हिस्से से पहुंच रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता अखिलेश यादव को जन्म की बधाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनकी लंबी उम्र के लिए हवन-पूजन किया गया।
पार्टी कार्यालय के बाहर लगे ‘भावी’ प्रधानमंत्री के पोस्टर
वहीं, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए। दरअसल लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘भावी’ प्रधानमंत्री बताया गया है। इस पोस्टर की हर तरह चर्चा हो रही है। ये पोस्टर सपा नेता मंजीत यादव के नाम से लगाए गए हैं। इसमें मंजीत की फोटो भी है। पोस्टर पर लिखा है, ‘देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
अखिलेश के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बड़े राजनेता थे। वे केंद्र सरकार में भी अहम पदों पर रहे। अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पार्टी 1 से 7 जुलाई तक राज्य के हर गांव में ‘पीडीए’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की जन्मदिन को जहां यादगार बनाना चाहती है वही पीडीए को संगठित रखने के लिए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश भी देना चाहती है!
