____ संसद भवन के मुख्य गेट के सामने इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया प्रदर्शन
____ ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करने का सरकार पर लगाया आरोप
____ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर कसा तंज, भाजपा में जाओ, भ्रष्टाचार का लाइसेंस पाओ
_____ तानाशाही बंद करो, सरकारी एजेंसियां का दुरुपयोग दुर्भाग्यपूर्ण के लगाए नारे
___________संसद भवन के मुख्य द्वार पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. नेताओं ने कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग बंद होना चाहिए, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकार एक्शन लेना बंद कर दे. आम आदमी पार्टी ने नेता संजय सिंह ने कहा है कि सरकार, अलोकतांत्रिक तरीके से संसद में भी विपक्ष की आवाज दबा रही है.
नई संसद के मुख्य द्वार पर पहली बार, विपक्षी दलों के सारे नेता एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आए. सबने एक सुर में सोमवार को कहा कि देश में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद होना चाहिए. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा है कि एक राज्य के सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके जेल भेज देना, गैरकानूनी है और अब केंद्र को ईडी और सीबीआई का दुरपयोग बंद कर देना चाहिए. विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कोई गुनाह नहीं किया है जो उन्हें तिहाड़ जेल में बंद किया गया है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी गलत है. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. विपक्ष का कहना है कि ये गिरफ्तारियां नरेंद्र मोदी सरकार करा रही है और वह विपक्ष को ही जेल में डालना चाहते हैं. इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने कहा है कि तानाशाही बंद होनी चाहिए. सरकार विपक्ष के खिलाफ तनाशाहीपूर्ण तरीके आजमा रही है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, मनीष दिवारी, के सुरेश, वर्षा गायकवाड़, जोस के मणि, सागरिका घोष, प्रियंका चतुर्वेदी, एंटो एंटनी और संजय सिंह जैसे नेताओं ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेजाबीकी. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की जल्द से जल्द रिहाई होनी चाहिए !

