_____ यूपी में डिजिटल अटेंडेंस लागू होने से अध्यापकों में भारी आक्रोश मैनपुरी में जिला मुख्यालय पर दिया धरना
_____ शिक्षकों की मांगे मानस सरकार उसके बाद लगाई जाएगी डिजिटल अटेंडेंस
_____ लखनऊ से लेकर सारे प्रदेश में अध्यापकों के संयुक्त संगठनों ने मिलकर सरकार का किया विरोध
मैनपुरी!
यूपी में डिजिटल अटेंडेंस का प्राइमरी टीचर विरोध कर रहे हैं। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि स्कूल दूर-दराज होने के कारण समय पर पहुंचना मुश्किल होता है, ऐसे में डिजिटल अटेंडेंस से उनका अब्सेंट लग जाएगा। वहीं, विरोध स्वरूप बड़े पैमाने पर टीचर अटेंडेंस नहीं लगा रहे, आज शिक्षकों के तमाम संगठनों ने मिलकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया और अपनी एकता काम करते हुए जब तक शिक्षकों की मांगे नहीं मान ली जाती तब तक डिजिटल हाजिरी नहीं लगाने का संकल्प लिया!
यूपी के प्राइमरी स्कूलों के टीचर्स की डिजिटल अटेंडेंस (हाजरी) को लेकर भारी विवाद चल रहा है। टीचर फेस रिकग्निशन सिस्टम यानि चेहरा दिखाकर हाज़िरी लगाने का विरोध कर रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद भी पूरे यूपी में टीचर डिजिटल हाजरी नहीं लगा रहे हैं और काली पट्टी बांधकर स्कूल में पढा रहे हैं। डिजिटल हाज़िरी न देने पर सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। बाराबंकी और उन्नाव में डिजिटल हाज़िरी न लगाने वाले टीचर्स के ख़िलाफ कारवाई हुई है। जिसकी वजह से तमाम शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश है
यूपी सरकार ने स्कूलों को डिजिटल अटेंडेंस के लिए 2,09,863 टैबलेट दिए हैं, जिससे राज्य के 6 लाख 9 हज़ार टीचरों को डिजिटल हाज़िरी लगानी होगी या ऐसे कहें कि 1 लाख 32 हज़ार स्कूलों में हाजिरी लगेगी। अभी 1 करोड़ 80 लाख बच्चे इन स्कूलों में पढ़ते हैं। डिजिटल हाज़िरी क्लास 1 से 8 तक के सरकारी स्कूलों में लगनी है। अभी सरकार ने क्लास 1 से 5 तक के स्कूलों को टैबलेट और कुछ स्कूलों में सिम दिए है। जिससे टीचरों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:45 से 8 बजे तक स्कूल आने पर और दोपहर 2:15 से 2:30 तक छुट्टी पर डिजिटल हाज़िरी देनी होगी। 1 अक्टूबर से सरकारी स्कूल का टाइम बदल जाएगा और तब 8:45 से 9 बजे तक सुबह और दोपहर 3:15 से 3:30 तक छुट्टी पर डिजिटल हाज़िरी लगानी होगी। अगर टीचर की डिजिटल हाज़िरी समय पर नहीं होगी तो टीचर एब्सेंट माना जाएगा। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग ने विरोध को देखते हुए सुबह 7:45 से 8 बजे वाले समय में आधे घंटे की छूट दी गई है ।
सरकार का ये आदेश 8 जुलाई से लागू हो गया है लेकिन पूरे यूपी के में टीचर डिजिटल हाज़िरी नहीं लगा रहे, काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे है। टीचर्स का कहना है कि सरकार पहले ये आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लागू करें। टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि कई स्कूल में जाने की सड़क नहीं, करीब 30 फीसदी स्कूल में जाने की सड़क ठीक है और 60 फीसदी स्कूल में जाने के लिए सरकारी ट्रांसपोर्ट नहीं है। इसकी वजह से कई बार टीचर देर से स्कूल पहुंचते हैं। टीचर्स की छुट्टी कम है, सिर्फ 14 सीएल है जबकि अधिकारियों को 14 CL, 31 EL,12 सेकेंड सैटरडे की छुट्टी मिलती है। इसके अलावा, स्कूलों की व्यवस्था ठीक नहीं है, सफाई करने वाला नहीं है, टीचरों को खुद स्कूल की सफाई करनी होती है, स्कूल में दिन दिन भर बिजली नहीं आती। ऐसे में पहले स्कूलों को बुनियादी सुविधा देने चाहिए तब डिजिटल हाज़िरी हो। वहीं, स्कूलों में दिन भर लाइट नहीं आती, नेटवर्क की समस्या रहती है ऐसे में डिजिटल हाज़िरी कैसे होगी? बच्चों की डिजिटल हाज़िरी में ही बहुत टाइम लगेगा।
इस पर सरकार ने भी अपना तर्क दिया है। सरकार ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कदम उठाया गया है। टीचरों को टाइम से स्कूल पहुंचना चाहिए। इससे टीचर्स के साथ साथ स्कूल में चल रही बाकी योजनाओं पर भी नज़र रखी जाएगी। स्कूल में 12 रजिस्टर होते है जिनमें बच्चों का डिटेल, बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील,ड्रेस,कापी किताब सब का डीटेल होते है। अब ये सब डिजिटल फीड करना होगा। जब बच्चों का एडमिशन स्कूल में होगा तब उनका पूरा ब्यौरा डिजिटल दर्ज करना होगा
जिला मुख्यालय पर अध्यापकों के धरना प्रदर्शन भारी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया प्रदेश के तमाम जनपदों में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है