Rakesh ragi
____ संचारी रोगों के रोकथाम के प्रयास फाइलों में हुए दफन, संचारी रोगों की रोकथाम की बारह विभागों को सौंपी गई है जिम्मेदारी
____ गांव की नालियों में भर कीचड़ नालियों के किनारे खड़ी झाड़ियां नहीं की गई साफ
______ मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए ग्रामीणों को नहीं किया गया जागरूक
______ संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है घरों के आसपास पानी न भरने दें झाड़ियां साफ कर दें ताकि मच्छर ना पनप सके ! मलेरिया और डेंगू जैसे रोग मच्छर जनित होते हैं मच्छरों से बचाव रखना बहुत जरूरी है!
वैसे तो संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले के 12 विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है! 1 जुलाई से 31 जुलाई तक गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है ऐसा स्वास्थ्य विभाग का दावा है जबकि धरातल पर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कोई भी कम दिखाई नहीं दे रहा है!
पंचायत राज विभाग को गांव में नालियों की सफाई झाड़ियां की कटाई जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की जिम्मेदारी सौंप गई है ईमानदारी से देखा जाए तो पंचायत राज विभाग ने अभी तक संचारी रोगों की रोकथाम के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाया है किसी भी गांव में मच्छरों से बचने के लिए दवा का छिड़काव नहीं किया गया है चूहा और छछूंदर जैसे गांव और घरों में रहने वाले जीव जंतुओं की रोकथाम के लिए भी कृषि विभाग में कोई कदम नहीं उठाया हैं!
बताते चलें शिक्षा विभाग द्वारा मच्छरों से बच्चों को कैसे बचाएं फुल बाजू की ड्रेस पहनकर स्कूल आए या ना आए इसकी भी जानकारी नहीं दी है अधिकाशं विधालयों में झाड़ियां खड़ी है घास में मच्छर पनप रहे हैं किसी प्रकार की साफ सफाई नहीं की गई है।
संचारी रोगों के रोकथाम के लिए सरकार ने 12 विभागों को जिम्मेदारी सौंप है जिनमें से स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है इसके अलावा पंचायत राज विभाग .नगर पालिका .शिक्षा. कृषि .पशुपालन .स्वच्छ भारत मिशन. उद्यान विभाग. वन विभाग .आईसीडीएस. खाद्य एवं औषधि. सूचना विभाग आदि को शामिल किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी गुप्ता का कहना हैं कि इस वर्ष मलेरिया या डेंगू का कोई भी मामला सामने नही आया है। जिन गांव में तीन वर्ष पहले मलेरिया के कुछ मरीज मिले थे उन सभी गांव को चिंहित कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जा चुकी है।

