______ अनुराग ठाकुर की टिप्पणी से बिफरी कांग्रेस, चरणजीत चन्नी ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिसे
_____ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जलाया पुतला भाजपा मुर्दाबाद के लगाए नारे
______
जाति को लेकर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया. उन्होंने कहा है कि पीएम ने अनुराग के भाषण के उन अंश वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिन्हें सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था.! अनुराग ठाकुर के बयान के बाद कांग्रेसियों में उबाल है कांग्रेसियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और अनुराग ठाकुर का पुतला जलाकर नारेबाजी भी की
चरणजीत चन्नी ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि मेरा प्रस्ताव स्वीकार करें और इसे सदन में लाने की अनुमति दें. प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई शुरू की जाए.
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में जाति जनगणना की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जिसकी जाति का पता नहीं, वो जातिगत जनगणना की बात करते हैं. इसको लेकर कांग्रेस सांसदों के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी आपत्ति जताई थी. सदन में जोरदार हंगामा हुआ था.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने उनका अपमान किया है.!
लोकसभा में अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के बाद कांग्रेसियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया मैनपुरी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विनीता शाक्य के नेत्रत्व में मंडी मोतीगंज में अनुराग ठाकुर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अनुराग ठाकुर के जाति पूछने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है ।
