-

बसपा सुप्रीमो मायावती _____ बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए मायावती ने उठाई आवाज, मोदी सरकार से तत्काल उचित कदम उठाने की मांग____बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही इस हिंसा को रोकने की मायावती ने केंद्र सरकार की अपील
- ____ बांग्लादेश में बीते दिनों शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया था। इसके बाद शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आ गईं। हालांकि, उनके सत्ता से हटते ही बांग्लादेश में हिंसा का भयानक दौर शुरू हो गया। देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर जुल्म होने लगे। अब अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही इस हिंसा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कड़ा बयान जारी किया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू समाज व अन्य अल्पसंख्यक चाहे वो किसी भी जाति व वर्ग के हों, उन पर पिछले कुछ दिनों से हो रही हिंसा अति-दुःखद एवं चिन्तनीय है। मायावती ने मोदी सरकार से अपील की है कि इस मामले को केन्द्र सरकार गम्भीरता से ले व उचित कदम उठाये, वरना इनका ज्यादा नुकसान ना हो जाये।
बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर हिंदू समुदाय भी बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर रहा है। ढाका के साथ-साथ मैमन सिंह, मदारीपुर, फरीदपुर, मौलवीबाजार, बोगुरा, सुनामगंज में जोरदार प्रदर्शन हुआ है। हिंदू समुदाय के लोग अपने पूरे परिवार के साथ सड़कों पर उतरे हैं। हाथों में तख्ती और पोस्टर-बैनर लेकर अंतरिम सरकार से अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रोकने की मांग कर रहे हैं।
दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों से 19 अगस्त तक सभी अवैध और अनधिकृत हथियार जमा करने को कहा, जिनमें हालिया हिंसा के दौरान एजेंसियों से लूटी गई राइफल भी शामिल हैं।
बांग्लादेश में हो रही हिंसा में अधिकांश अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है इसका क्या कारण है यह जानना भी अत्यंत जरूरी है क्या शेख हसीना को भारत में शरण देने की वजह से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हिंसा हो रही है क्या और कोई कारण है सरकार को तत्काल स्पष्ट करना चाहिए!
