श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोउत्सव में विनीत यादव व अन्य
_____ सारे देश में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार
______ जनपद मैनपुरी में निकाली गई भगवान कृष्ण की शोभायात्रा उमड़ा जन सैलाब
____ झांकियां में सवार भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने लगाया भोग
_____ यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह किया गया स्वागत
____ भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सारे देश में धूम-धाम से मनाया गया। श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोउत्सव के अवसर पर मैनपुरी में यादव महासभा द्वारा शोभा यात्रा निकाली जिसमें आपसी भाईचारा साम्प्रदायिक सद्भाव की झलक देखने को मिली ! सर्व समाज के लोगों ने यात्रा में प्रतिभा कर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की!
वही जनपद भर के स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें विध्यालयों के छात्रों ने नाटक, गीत, संगीत, निबंध प्रतियोगिताओं का मंचन कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया!
शोभा यात्रा का शुभारभं करहल चौराहे से विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद किया गया शोभा यात्रा चार दर्जन से अधिक शामिल झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, मित्रता, जीवन दर्शन और अन्याय के खिलाफ गीता ज्ञान पर आधारित सजीव चित्रण और गीत संगीत ध्वनि पर लोग नृत्य करने को विवश हो रहे थे।
शोभा यात्रा करहल चौराहे से होकर करहल रोड़ से होकर बड़े चौराहे पर पहुंची शोभा यात्रा को जगह जगह रोकर कर लोगों ने भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भोग लगाने के बाद आरती उतारी उसके बाद संता बसंता चौराहा सिटी पोस्ट आफिस क्रिश्चयन तिराहा से लेकर कचहरी रोड़ पर जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई तथा यात्रा में शामिल आयोजकों गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव सचिव विनीत यादव ने कहा कि शोभा यात्रा का उद्देश्य यदुवंश शिरोमणि योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन पंहुचाना है! भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता समता समानता त्याग बलिदान के संदेश को अपना कर सामाज में आपसी एकता सद्भाव भाईचारा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम करना प्रमुख उद्देश्य है! उनहोंने सभी जनपद वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारा कायम करने की अपील की !
शोभा यात्रा का समापन दीवानी रोड़ स्थित यादव भवन पर किया गया। जहां लोक गायक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये!
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव बलवीर सिंह यादव चन्द्रशेखर यादव वाला यादव गिरन्द सिंह यादव. राजेन्द्र सिंह यादव. ज्ञान सिंह .धन देश यादव रामनरायन बाथम. प्रवेश यादव.सुरेन्द्र सिंह श्याम सिंह यादव आदि हजारों की संख्या में भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों ने भाग लिया!