______ दिल्ली में माकपा मुख्यालय एके गोपालन भवन में सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि
____ कवि लेखक पत्रकारों ने भी कॉमरेड सीताराम एचुरी के निधन पर किया शोक व्यक्त
____ सोनियां गांधी, रामगोपाल यादव, मनोज झा,संजय सिंह, मनीश सिसोदिया स्टालिन आदि बड़ी संख्या में नेताओं ने एके गोपालन भवन पहुंच एचुरी को दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली, 14 सितंबर वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर शनिवार को ‘लाल सलाम’ के नारों के बीच उनके आवास से पार्टी मुख्यालय एकेजी भवन में लाया गया जहां उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से आए पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने उन्हें क्रान्तिकारी श्रद्वांजलि दी गई।
माकपा के लाल झंडे में लिपटे येचुरी के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में रखा गया, जहां पोलित ब्यूरो के सदस्यों प्रकाश करात, वृंदा करात, पिनराई विजयन और एम. ए. बेबी समेत पार्टी के कई नेताओं ने सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ येचुरी को अंतिम श्रद्धांजलि देने एकेजी भवन पहुंचीं।
सीताराम एचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उमड़ी भीड़ से कॉमरेड सीताराम एचुरी को लाल सलाम, कॉमरेड सीताराम एचुरी अमर रहें, इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे गूंज रहे थे !
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओें में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने भी माकपा मुख्यालय में येचुरी को श्रद्धांजलि दी। राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने भी येचुरी को श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोसेसर रामगोपाल यादव माकपा सांसद अमराराम माकपा नेता मुकुट सिंह यादव आदि इंडिया गठवन्धन के नेताओं ने एके गोपालन भवन पहुंच कर माकपा नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की !
कॉमरेड सीताराम एचुरी के निधन पर उदभावना के संपादक अजय सिंह वरिष्ट लेखक समशुल इस्लाम डी न्यूज सुपरफास्ट चैनल के चीफ एडिटर राकेश रागी ने भी माकमा कार्यालय पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की और एचुरी के निधन को देश की वामपंथी जनतांत्रिक राजनीतिक के लिए बहुत बड़ी छति बताया है।
माकपा कार्यालय एके गोपालन भवन पर आम जनता के दर्शनार्थ रखे गये कॉमरेड सीताराम एचुरी के पार्थिक शरीर पर देश भर आए पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं समर्थकों तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं की भारी उमड़ी लम्बी लम्बी लाइनों में खड़े होकर लोगों श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा!
आम जनता के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कॉमरेड सीताराम एचुरी का पार्थिक शरीर एम्स में भेज दिया जाएगा कॉमरेड सीताराम एचुरी ने काफी समय अपने पार्थिक शरीर को एम्स को दान देने की घोषणा की थी उनकी इच्छा के अनुसार कॉमरेड सीताराम एचुरी का पार्थिक शरीर एम्स को दान किया गया है।
