____ सरकार के इशारे पर नाच रही यूपी पुलिस न्याय की उम्मीद करना होगा बेईमानी
______ यादव दलित मुस्लिम सरकार के निशाने पर सरकार से जुड़े अपराधियों पर नहीं होती करवाई
उत्तर प्रदेश में मंगेश यादव के एनकाउंटर के लेकर सियासत गरम हैं. सपा ने इस एनकाउंटर में पुलिस के दावे और भूमिका पर सवाल उठाए हैं. जिस पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया सामने आई है.!
चंद्रशेखर ने मंगेश एनकाउंटर पर कहा कि पुलिस सरकार के अधीन होती है इसलिए सरकार पुलिस से कुछ भी करवा सकती है.,
नगीना सांसद ने सुल्तानपुर मामले पर खुलकर कहा कि पुलिस सरकार के अधीन है सरकार जो कहेगी पुलिस वो करेगी. पुलिस की कार्रवाई पर शक इसलिए भी होता है कि बहुत सारे एंकाउंटर हुए हैं अगर उनका रिकॉर्ड निकाला जाए तो उनमें बहुत सारे यादव है, दलित समाज हैं, मुस्लिम है और जिन पर मुख्यमंत्री पर कृपा है या उनके स्वजातीय लोग है वो कम हैं.
उन्होंने कहा कि इसका मतलब सामने अगर यादव, दलित और मुसलमान होता है तो पुलिस की गोली तेजी से सीना चीरते हुए निकलती है और जब कोई अपराधी सरकार से ताल्लुक रखने वाला है तो पुलिस गोली चलना तो दूर उसे गिरफ्तार भी नहीं करती. मैं गोली और बुलडोजर व्यवस्था के खिलाफ हूं.!
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज बाकी नहीं रही है सरकार मनमाने तरीके से जातिगत आधार पर एनकाउंटर कर रही है यह ठीक नहीं है अपराधी की याद देखकर उसे गिरफ्तार किया जाता है अगर यादव मुस्लिम और दलित है तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है यह बड़ा अपराध है आने वाले समय में जनता माफ नहीं करेगी!
