सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव
______ सपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है जो सपा के लिए वोट मांगेंगे।
_____ जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: सपा ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची
______ राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए समाजवादी पार्टी सारे देश में बढ़ाना चाहती है जनआधार
जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी ने भी दांव आजमाया है। इसको लेकर सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है जो सपा के लिए वोट मांगेंगे। इस सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सात सांसद, दो राष्ट्रीय सचिव और एक विधायक तक को शामिल किया गया है!
समाजवादी पार्टी ने जिन 20 स्टार प्रचारकों को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है उनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद धर्मेन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद जावेद अली, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, सांसद प्रिया सरोज, सांसद पुष्पेंद्र सरोज, विधायक कमाल अख्तर, विधान परिषद सदस्य जासमीर अंसारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम आसर विश्वकर्मा और आकिल मुर्तजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य फरूख सियर, जम्मू एवं कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष जिलालाल वर्मा, जम्मू-कश्मीर खालिद तुफैल डार, जम्मू-कश्मीर महासचिव फैयाज अहमद भट्ट, जम्मू-ककश्मीर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय अबरोल और जम्मू कश्मीर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम का नाम शामिल है।
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है समाजवादी पार्टी के गठन के बाद पहली बार लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सपा के 37 सांसद चुनकर लोकसभा में पहुंचे हैं तभी से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए छटपटा रही है यही वजह है की कुछ राज्यों में हो रहे विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी अपना जनाधार तो बढ़ाना ही चाहती है साथ ही मत प्रतिशत बढ़ाकर राष्ट्रीय पार्टी बनने का भी सपना देख रही है। इसलिए जम्मू कश्मीर में समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रसारकों की सूची जारी कर सारे देश में हलचल मचा दी है।
