_______’राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर तो इनाम होना चाहिए’, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का विवादित बयान
______ केंद्रीय मंत्री के पर भड़के कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर कर किया प्रदर्शन भाजपा को कटघरे में किया खड़ा
_____ सारे देश में भाजपा के मंत्री के खिलाफ कार्यवाही की उठी मांग लगे भाजपा मुर्दाबाद के नारे
_________
बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बता दिया और कहा कि उन पर सबसे बड़ा इनाम होना चाहिए. बिट्टू ने राहुल गांधी पर सिखों के बीच फूट डालने की कोशिश की है, वो अलगाववादी जैसी बातें कर रहे हैं.!
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा, ‘राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.’ बिट्टू ने ये विवादित बातें राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर कही हैं।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद कांग्रेसी सड़कों पर उतर गए हैं दिल्ली में बड़ी संख्या में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन हुआ केंद्रीय मंत्री बिट्टू के इस्तीफा की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की पुलिस ने कई एक बड़ी नेताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन को हिंसक होने से रोका कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला था वह राहुल गांधी के खिलाफ अवध टिप्पणी करने वाले मंत्री से माफी मांगे जाने की मांग भी कर रहे थे!
