*शहीद भगत सिंह पुस्तकालय पाली ग्रेटर नोएडा के लिए पुस्तकें व आर्थिक सहयोग करने हेतु अपील*
दोस्तों ,
आप इस बात से भली-भांति परिचित है कि वर्तमान समय में फ़िल्मों, गानों, टीवी सीरिअल, वेब सीरीज, वीडियो गेम्स, बाजारू साहित्य एवं कार्टून्स आदि के जरिए अश्लील, घटिया, स्त्रीविरोधी मानसिकता, स्वार्थपरकता, नफरती और उन्मादी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। वास्तव में ऐसे मानवद्रोही संस्कृति के फलने-फूलने का असली कारण यह मुनाफ़ा केंद्रित व्यवस्था है जिसमें प्रत्येक वस्तु केवल एक माल बनकर रह गया है। इस कुसांस्कृतिक घटाटोप का असर सबसे अधिक बच्चों और नौजवानों पर हो रहा है। सही माहौल नहीं मिलने के कारण आज नौजवानों और बच्चों की अच्छी खासी संख्या नशाखोरी, छेड़खानी तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों के दलदल में फँस जाते हैं। हर समाज में बच्चे और नौजवान आने वाले कल के सपने होते हैं। हम अपनी आँखों के सामने अपने आने वाले कल के सपनों को तबाह होते कैसे देख सकते हैं!
इसी बात को समझते हुए एक बेहतर संस्कृति निर्माण के लिए विभिन्न गतिविधियों को चलाने के लिए पाली ग्रेटर नोएडा में शहीद भगत सिंह पुस्तकालय का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस 28 सितंबर 2024 को किया गया है। इस प्रकार के पुस्तकालय संस्कृति, वैज्ञानिक विचार और शिक्षा के केन्द्र होते हैं। शहीद भगत सिंह पुस्तकालय को समृद्ध रूप में खड़ा किया जा सके इसमें आप नागरिक साथियों की अहम भूमिका बनती है।
*शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के लिए किताबें,पत्रिका,कुर्सी, मेज,किताबों का रैक आदि जरूरी सामान के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है। पुस्तकालय के लिए जरूरी सामान दे कर या आर्थिक सहयोग देकर आप मदद कर सकते है।*
आर्थिक सहयोग के लिए विवरण
Account no – 025401542339
IFSC code – ICIC0000254
Bank name – ICICI Bank
Branch – Alpha 1 Greater Noida
Account holder name- Sumit Bhati
Google pay or Phone pay- 9310899981
सम्पर्क- 9310899981(सुमित)
