- सभी ड्राइवर भाई कृपया इस मैसेज पर ध्यान दें
यह मैसेज आपकी और आपके वाहन की सुरक्षा के लिए डाला जा रहा है अभी देखा जा रहा है कि पश्चिमी राज्यों में कोहरे की शुरुआत हो चुकी है इसलिए कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए जा रहे हैं जिनका पालन किया जाए जैसे –1 अत्यधिक कोहरे वाले राज्यों की जानकारी रखें
उदाहरण के लिए हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश, बिहार बंगाल, आसाम, मध्यप्रदेश व राजस्थान
2- वाहनों की लाइट, विंड स्क्रीन, विंडो ग्लास, लुकिंग ग्लास,टेल लैंप व मार्कर लैंप साफ व चालू स्तिथि में रखें
3-कोहरे वाले क्षेत्र में वाहन की गति कम रखें
4- किसी भी वाहन का पीछा करते हुए वाहन न चलाएं
5-अत्याधिक कम दिखाई देने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोकें
6-कोहरे वाले क्षेत्र में वाहन को अनावश्यक रूप से रोड पर खड़ा न करें
7- किसी भी परिस्थिति में वाहन को रोड पर खड़ा करना पङे तो हज़ार्ड लैंप का प्रयोग करें
8- कोहरे में वाहन चलाते समय हज़ार्ड लैंप का प्रयोग करें
9- नींद व नशे में वाहन न चलाएं
10- मोबाइल का प्रयोग न करें
