अखिलेश यादव
____ नेता जी की जयंती समाजवादी मूल्यों के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का शपथ दिवस __ अखिलेश यादव
लखनऊ __
नेताजी की जयंती पर हम सबका उनको कोटि-कोटि नमन! नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होती है।
आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी ज़मीन नेताजी और उनके साथ के समर्पित लोगों ने ही तैयार की थी। आज हम सबकी ये ज़िम्मेदारी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए। नेताजी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे-से-ऊपर की ओर होती है। जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही ‘समाजवादी सकारात्मक राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का वचन उठाते हैं।
नेताजी को पुन: नमन और सार्थक स्मरण!
