________ भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा का अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का दो दिवसीय धरना संपन्न
______________________
साथियों,
भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा का अयोध्या रेलवे स्टेशन पर 2-3 दिसम्बर का दो दिवसीय धरना रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौपने के बाद समाप्त हुआ।मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्ब में रेल के निजीकरण को रद्द करने पेसेंजर ट्रैने जल्द चलाने व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जाँच कराकर ठेकेदार व निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे रेलवे इंजीनियरों के खिलाफ कार्यवाही करने आप मांग सहित क्षेत्रीय माँगों में कुसुमभी रेलवे स्टेशन का दर्जा बहाल कर स्थायी टिकट बुकिंग खिड़की खोलने सराय जगदीश रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर सीतामढ़ी रोड व कुसुमभी का बदल कुशहरीमाता लवकुश धाम कुशुमभी करने की भी मांग शामिल की।आंदोलन में अन्नदाता किसान यूनियन भरतीय किसान माज़दूर संयुक्त यूनियन सहित अन्य संगठनों के लोग शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अयोध्या धाम में जनवरी 2025 से अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन शुरु करने के मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के प्रस्ताव का खुल कर समर्थन किया।और उक्त आंदोलन के जरिये राम जन्म भूमी के नाम पर मोदी योगी व उनकी पार्टी द्वारा पूरे देश सहित दुनिया के लोगों से लिए गये चंदे व करोना के समय प्रधानमंत्री केयऱ फण्ड के नाम से लिए गये चंदे का हिसाब माँगने अडानी को गिरफ्तार करने इलेक्तोरल् बांड के जरिये जबरिया इडी सीबी आई के जरियेकी गयी चंदा वसूली के कसूरवारों के खिलाफ यफ आई आर दर्ज करने की मांग उठाये जाने पर जोर दिया। धरना को सम्बोधित करने वालों में सर्व श्री अवधेश सिंह मंडल अध्यक्ष फरुखाबाद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शुक्ला व मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चंदेल के नाम प्रमुख है।
गौर तालाब है आंदोलन कारियों ने अयोध्या धाम में बने यात्री प्रतीक्षालय का ताला खुलवाने स्टेशन के बाहर निःशुलक महिला पुरुष मूत्रालय बनवाने व शौचालयों में ho रही लूटको रोकने फ़ैजाबाद छोर की ओरे जल्द फुट ओव्हार ब्रिज का निर्माण कराने की भी मांग बुलंद की।और योगी देश बेचना बंद करो । मोदी रेल बेचना बंद करो।ये रेल हमारी आपकी। नाही किसी के बाप की।,रेल का निजीकरण रद्द करो।पैसेंजर ट्रैने जल्द चलाओ जैसे क्रांतिकारी नारे बुलंद किये।
भानु प्रताप सिंह चंदेल
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा
उत्तर प्रदेश
